रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के चेतवा टोला महुअरिया में गुरुवार के रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 18 वर्ष मुकेश पुत्र राधे वियार निवासी जरहा टोला चेतवा, गुरुवार को अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित महुआ के पेड़ पर नायनाॅल के रस्सी के सहारे फांसी पर झूलते मिला। ग्रामीणों की नज़र पड़ने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के पिता राधे वियार की तहरीर पर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार के सुबह जब कुछ युवकों और परिजनों ने शव को पेड़ से लटकता देखा तो घर में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि युवक की शादी तय हो गई थी। और कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने जा रही थी। इसके बावजूद उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।










