• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे, ऐ हिंद हम तुझको कभी झुकने न देंगे: ईश्वर विरागी।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
January 24, 2026
in सोनभद्र
0
थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे, ऐ हिंद हम तुझको कभी झुकने न देंगे: ईश्वर विरागी।।
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश पाठक

  • कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का हुआ विमोचन
  • कई लोगों को अंगवस्त्र, पुस्तक, डायरी व लेखनी देकर किया गया सम्मानित
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
    फोटो:
    सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी, साहित्य दीप संस्थान व दयानंद साहित्य संस्था के तत्वावधान में शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में कवयित्री चंद्रलेखा सिंह की तृतीय पुस्तक साहित्य दर्शन का विमोचन किया गया। साथ ही नव निर्वाचित बार के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एडवोकेट का सारस्वत अभिनन्दन किया गया। कवयित्री चंद्रलेखा सिंह को भी अंगवस्त्र माल्यार्पण कर साहित्य सर्जना के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा कई मानिंद लोगों को अंगवस्त्र, पुस्तक, डायरी व लेखनी देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी व मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कथा शिल्पी रामनाथ शिवेन्द्र, पूर्व बार अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दिवेदी एड ने शारदे की प्रतिमा पर दीपदान माल्यार्पण कर विधिवत आयोजन का आगाज किया। गीतकार ईश्वर विरागी ने वाणी वंदना कर तथा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी कविता, थाम लेंगे वक्त को चलने न देंगे ऐ हिंद हम तुझको कभी झुकने न देंगे सुनाकर शुरुआत में ही आयोजन को भव्यता प्रदान किया।
    प्रयागराज फूलपुर से आये शारिक मखदूम ने अनेक गजल नज्म सुनाये खूब जमे। उनकी गजल,इंसानियत थी जिसमें वो इंसा कहाँ गए। हिन्दू कहाँ गये वो मुसलमां कहाँ गये। खूब सराही गयी।
    अहरौरा से पधारे धर्म देव चंचल ने संगीत विधान पर हास्य कविता व पैरोडी सुनाकर लोगों से देर तक तालियां बजवाते रहे। उनकी रचना केहू जरत बा त जरै हमसे का मतलब सराही गयी। चंदौली से पधारे शिवदास कवि ने देश गीत, लहर रहा है गगनांगन में गौरव का अभिमान तिरंगा अमर जै हिंदुस्तान लोगों में जोश भर दी। चकिया से आये प्रकाश मिरजापुरी ने गंभीर रचना,लेखनी उठ लिख नया इतिहास मिटा दे विध्वंस और विनाश से चार चांद लगाये। ओज श्रृंगार की कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने,हमारी शान है बेटी हमारी जान है बेटी तथा चंद्रलेखा सिंह ने सत्ता को नसीहत देकर जनहित विपरीत कृत्य पर कटाक्ष किया। ओज कवि प्रभात सिंह चंदेल, दिलीप सिंह दीपक,दयानंद दयालू, धर्मेश चौहान, विवेक चतुर्वेदी, सुनिल चौचक, मदन चौबे, आकाशवाणी के सुनील तिवारी ने भी छंद सवैया गीत नव गीत विविध रसों में सुनाकर महफ़िल को रोशन किया।
    सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा ने सस्वर लोकगीत व देश गीत गाकर गतिज उर्जा दिये।सफल संचालन शायर अशोक तिवारी ने किया। आभार आयोजक प्रदुम्न त्रिपाठी एड शहीद स्थल करारी ने व्यक्त किया। मुख्य अतिथि रामनाथ शिवेन्द्र ने विमोचित पुस्तक के लिए लेखिका को बधाई देते हुए कविता क्यों कैसी किसलिए विषय पर सारगर्भित वक्तव्य देते हुए अपनी कौमी एकता की कालजयी रचना, हमें रोटियां ही दीजिये बहुत भूख लगी है, दे रहे हैं गीता कुरान किसलिए सुनाकर महफ़िल लूट लिये। अंत में अध्यक्षता करते हुए पूर्व किशोर न्याय बोर्ड सदस्य राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने अपनी कविता सुनाकर जहाँ अभिव्यक्ति को मुखर स्वर दिया वहीँ आशीर्वचनों से सभी को राष्ट्रीय हित में सोचने व सतत देशहित विधि हित मनुजता के लिए कटिबद्ध रहना जरूरी बताया और आयोजन को विराम दिया गया। सभीं कवियों अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, राजेश पाठक एडवोकेट, आशीष पाठक, जयशंकर त्रिपाठी, आत्म प्रकाश त्रिपाठी, देवानन्द पांडेय, ठाकुर कुशवाहा, बृज किशोर देव पांडेय, दिनेश दत्त पाठक एड, त्रिपुरारी मिश्रा, गोपाल बंगाली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Previous Post

बसन्त पंचमी पर्व पर विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन की।

Next Post

पिकअप मारुती कार के टक्कर में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल।।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
पिकअप मारुती कार के टक्कर में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल।।

पिकअप मारुती कार के टक्कर में तीन की मौत दो गंभीर रूप से घायल।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
पत्रकारिता की आड़ में शराब तस्करी का खेल ! बीजपुर से बैढ़न तक अंग्रेजी शराब की काली सप्लाई, ‘कलम का दलाल’ बना नेटवर्क का सरगना ।।

पत्रकारिता की आड़ में शराब तस्करी का खेल ! बीजपुर से बैढ़न तक अंग्रेजी शराब की काली सप्लाई, ‘कलम का दलाल’ बना नेटवर्क का सरगना ।।

May 2, 2026
खबर का असर: बीजपुर में आबकारी का बड़ा एक्शन — ‘पत्रकारिता की आड़ में खेल’ पर भी सख्त चेतावनी ।

खबर का असर: बीजपुर में आबकारी का बड़ा एक्शन — ‘पत्रकारिता की आड़ में खेल’ पर भी सख्त चेतावनी ।

May 2, 2026
लोहे के गेट में उतरे करंट ने ले ली दो जिंदगियां : पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बचाने दौड़ी महिला झुलसी ।।

लोहे के गेट में उतरे करंट ने ले ली दो जिंदगियां : पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बचाने दौड़ी महिला झुलसी ।।

May 1, 2026
अर्द्धनग्न अवस्था में परास के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव।

अर्द्धनग्न अवस्था में परास के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव।

May 1, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio