दुद्धी – फाइनल मैच में मेरे ऊपर और 80 वर्षीय अपने पिता के ऊपर फर्जी मुकदमे को लेकर बरसे पूर्व विधायक हरिराम राम चेरो , दुद्धी सोनभद्र 39वें टाउन क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व लोकप्रिय विधायक हरिराम चेरो ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुद्धी धर्म एवं परंपराओं, संस्कृति की नगरी है हम सबके पूर्वज कहा करते थे कि यहां दूध की नदियां बहा करती थी जिसके कारण इसका नाम दुद्धी पड़ा। नन्हकू बाबा , डिहवार बाबा, आदिशक्ति मां काली शक्तिपीठ दुद्धी, संकट मोचन हनुमान जी की स्तुति वंदे मातरम भारत माता की जयकारा के उपरांत उन्होंने कहा कि 5 वर्षों के अपने कार्यकाल में हमने किसी पर कोई फर्जी मुकदमा नहीं कराया और सब का सम्मान, सबका साथ, सबका विकास का कार्य प्रदेश की योगी सरकार के मनसा अनुरूप किया. खेल मैदान सहित दुद्धी विभिन्न स्थानों पर हाई मास्क लाइट हो या दुद्धी का ब्लड बैंक व सड़के जो लाइफ लाइन का काम कर रहा है। कई करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से से असहाय, गरीब, बेबस, लाचार लोगों को उपचार के लिए पैसा मुहैया कराया। सभी कलमकारों का सम्मान व आम जनमानस का किया। पूर्व विधायक स्वर्गीय विजय सिंह गौंड द्वारा फर्जी मुकदमा मुझपर किया गया व मेरे बुजुर्ग पिता को फर्जी जेल भेजा गया। अतीत को याद कर गंदी राजनीति पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को एक दिन इस संसार से जाना है हमारा कर एम हमारा पहचान होना चाहिए जिससे समाज शिक्षा ले। शानदार आयोजन के लिए आयोजक मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी एवं महामंत्री रजत राज आदि के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने खेल मैदान के सौंदर्य करण 44 करोड़ की लागत से प्रस्तावित जल निगम द्वारा हर घर नल योजना,लौआ नदी पर चेक डैम का निर्माण, महुआरिया पोखरा, बढ़नी नाला तालाब का सौंदर्य करण कराने, विभिन्न सड़कों का निर्माण आदि के बारे में अपनी बात रखी जिसको लोगों ने सराहा। पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि ने मुख्य अतिथि के कार्यकाल की सराहना करते हुए शानदार आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बधाई दी। मुख्य अतिथि हरिराम चेहरे ने प्रत्येक छक्के पर 11 00 रुपए इनाम तो 3 छक्के लगाने पर 51000 का इनाम घोषित कर ऐतिहासिक पुरस्कार से खिलाड़ियों एवं दर्शकों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। सूत्रों की माने तो लगभग लाख रुपए पूर्व विधायक ने क्रिकेट के सम्मान में खर्च कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जनता से कहा कि हमने सच्चे मन से विधायक के रूप में आप सबों की दिल से सेवा की है अवसर मिला तो कीर्तिमान स्थापित जन सेवा के माध्यम से करूंगा। इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एवं पूर्व अध्यक्ष रामपाल जौहरी एडवोकेट, कुलभूषण पाण्डेय एडवोकेट जबकि सिविल बार संगठन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, अध्यापक देवेंद्र प्रताप, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह,मनोज मिश्रा एडवोकेट, स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, मनीष कुमार जायसवाल पियूष कसेरा, सत्यम् कश्यप, राजपाल कुशवाहा सहित भारी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार जायसवाल, सुमित सोनी, सलीम खान ,इरफान खान द्वारा किया गया।











