रावटसगंज( सोनभद्र) रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के अंतर्गत बढौना गांव में उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान की टीम ने सोमवार को दिव्यांग भाई और बहनों की एक बैठक आहूत की जिसमें दिव्यांग जनों ने अपनी समस्या बताई किसी ने पेंशन न मिलने की समस्या और किसी ने विकलांग प्रमाण पत्र और किसी ने बस पास और रेलवे पास न बनने की समस्या बताइए यह बात सत्य है दिव्यांग जनों को सरकार की पूर्ण व्यवस्था आज तक सभी को नही प्राप्त हो पाई सरकारी योजनाएं तो चलती हैं लेकिन इन्हें मिलती नहीं है इन्हीं को देखते हुए उत्तम दिव्यंग सेवा संस्थान ने सभी की समस्याएं सुन और समस्या निदान करने में तत्काल प्रभाव से जुट गई और यह जनसंपर्क जनपद के हर कोने तक चलेगा और हर गांव तक पहुंचेगी उत्तम दिव्यंग सेवा संस्थान हर संभव मदद करेगी बैठक में उत्तम सिंह गोविंद भुवनेश्वर देवगन माया देवी रामचंद्र सभी लोग उपस्थित रहे











