श्रवण गुप्ता
*घोरावल (सोनभद्र)।१७-०१-२०२६। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत खिरिहटा में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शनिवार को जनपद के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के स्मृति में रामानुजन शुक्ला द्वारा आयोजित संगोष्ठी एवं कंबल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद शुक्ला एवं संचालन पत्रकार द्वय संतोष कुमार नागर एवं रामानुजन धर द्विवेदी द्वारा किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में घोरावल विधानसभा के पूर्व विधायक इंजिनियर रमेश चंद्र दूबे एवं महामहिम राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, नीरज कुमार श्रीवास्तव,डाक्टर रमेश कुमार कुशवाहा एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा तमाम ग्रामीण जन मौजूद थे। संगोष्ठी में सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में मानवता और मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कहा गया कि हर इंसान को अपने सामर्थ्य के अनुसार जरुरत मंदों का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। इस अवसर पर तमाम वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।











