सिंदुरिया की सौ वर्ष पुरानी रामलीला में नारद मोह का शानदार मंचन

चोपन/सोनभद्र। ग्राम पंचायत सिंदुरिया में कड़ाके की ठंड के बावजूद ग्रामीणों ने अद्भुत श्रद्धा और अनुशासन के साथ प्रभु श्रीराम की रामलीला का मंचन किया। ब्राह्मण कलाकारों ने पूर्ण ब्रह्मचर्य पालन करते हुए नारद मोह लीला का भावपूर्ण प्रदर्शन किया, जिसमें हास्य, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश का सुंदर समन्वय देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।यह सौ वर्ष से अधिक पुरानी रस रामलीला मुकुट पूजा से शुरू होकर सीता विवाह तक की लीलाओं का मर्यादित मंचन करती है। ग्राम्य संस्कृति से गहराई से जुड़ी यह परंपरा अपनी शुद्धता और मौलिकता के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है। ठंड में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जो आस्था की अमिट मिसाल है।समापन पर सीता विवाह के दिन पांडे परिवार द्वारा भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लेंगे। रामलीला समिति में अध्यक्ष सुरेश पांडेय, विद्या शंकर पांडेय, व्यास मुरली तिवारी, डॉ. राम गोपाल तिवारी, उदय नारायण पांडेय, रामनारायण पांडेय, प्रेम शंकर पांडेय, प्रभु नारायण पांडेय, श्री राम पांडेय, दिनेश पांडेय, विशाल पांडेय, कामेश्वरी चौबे, गोविंद राम चौबे, विजय पांडेय, अशोक पांडेय, महावीर पांडेय, कमलेश पांडेय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।










