ब्रेकिंग…
सोनभद्र। कर्तव्यों में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई।
चार थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया लाइनहाजिर।
लाइनहाजिर किए गए थाना प्रभारियों में रॉबर्ट्सगंज, विण्ढ़मगंज, बभनी और शाहगंज शामिल।
कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई।
सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया, ड्यूटी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
भविष्य में भी इसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी।











