सोनभद्र। जनपद दौरे पर आए प्रभारी मंत्री ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया नमूना।

जी-रामजी (VB-G-RAM-G) योजना को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में पहुंचे प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल।
सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने जी-रामजी योजना की गिनाईं खूबियां।
ग्रामीण रोजगार को विकास से जोड़ने वाली योजना बताते हुए मंत्री ने कहा, यह केवल रोजगार नहीं बल्कि आजीविका की गारंटी है।
योजना के तहत ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, साथ ही कृषि कार्यों के लिए अतिरिक्त 60 दिन की व्यवस्था।
कुल 185 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी का दावा।
भुगतान में देरी पर 7 दिन में मजदूरी न मिलने पर ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान बताया।
AI आधारित निगरानी, GPS ट्रैकिंग और सामाजिक ऑडिट से पारदर्शिता का दावा।
योजना को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य से जोड़ते हुए इसे नमूना मॉडल करार दिया।
स्टांप शुल्क में आई छुट को लेकर भी स्टाम्प पंजीयन / प्रभारी मंत्री ने दी विस्तार से जानकारी।
अब कमर्शियल रजिस्टर्ड एग्रीमेंट में भी स्टाम्प शुल्क में मिलेगी भारी छूट।
महज पांच हजार रूपये में हो सकेगा कमर्शियल रजिस्टर्ड एग्रीमेंट l
खनन हादसे को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल पर प्रभारी मंत्री से किया गया सवाल।
अखिलेश यादव ने खनन हादसे में मृत 7 मजदूरों के परिजनों को मुआवजा न मिलने का लगाया था आरोप।
इसी सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री रविंद्र जयसवाल का आया बयान।
प्रभारी मंत्री ने कहा, सरकार की योजनाएं नियम और प्रक्रिया के तहत संचालित होती हैं।
मंत्री ने कहा, श्रम विभाग के माध्यम से सहायता की प्रक्रिया जारी है।
अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने दिया बयान।
सोनभद्र मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के सर्किट हाउस में आयोजित थी प्रेसवार्ता।










