चोपन सोनभद्र यूपी पुलिस 112 द्वारा चोपन बस स्टैंड पर टीवी स्क्रीन एव नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। कलाकारों द्वारा नाटक के माध्यम से यह बताया गया कि उत्तरप्रदेश के जनमानस के एक कॉल का फासला हैं। आपके द्वारा की गई कॉल पर यूपी 112 त्वरित कार्यवाही को ततपर रहती हैं। कलाकारों ने नुक्कड़ के माध्यम से बताने का प्रयास किया कि जब कोई घटना या बारदात होता है तो घर की औरते -बच्चे डर भय के कारण रोने बिलखने चिल्लाने लगते है उनको समझ नही आती किसको कॉल करे किसको बुलाए ऐसी स्थिति में 112 पर कॉल करना ही सही समाधान है।
112 के इंस्पेक्टर अफजल हुसैन शाह ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी का मामला हो, अपहरण की घटना हो, मारपीट जैसी बारदात हो या आग लगने जैसी घटनाएं सिर्फ एक कॉल और चंद घण्टो में लोकेशन के माध्यम से 112 की टीम पहुंच कर निस्तारण करने का प्रयास करती हैं। आज डिजिटल युग मे फेक कॉल पर भी हमलोग नजर बनाए हुए हैं। और आम जनमानस को सहयोग करते हैं।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह,चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह मय हमराही फोर्स के साथ लोगो को जागरूक करते दिखे।











