अभिषेक शर्मा
ब्रेकिंग…
सोनभद्र। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत।
पल्सर बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आया, वाहन चालक मौके से फरार।
मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र कन्हैया निवासी रानी ताली मालों घाट के रूप में हुई।
अनिल कुमार अपने घर से रेणुकूट की ओर जा रहा था।
हथवानी ग्राम पंचायत मोड़ से पहले भुतहीया पुलिया के पास हुआ हादसा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
वाराणसी–शक्तिनगर राज्य मार्ग पर शव और क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देख राहगीरों में हड़कंप।
राहगीरों ने डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना।
सूचना पर हाथीनाला थाना पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाया।
आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मोर्चरी भेजा गया।
हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी जंगल के समीप का मामला।











