शक्ति पाल रावटर्सगंज

जनपद में पुलिस और नायडू गैंग के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क रेलवे स्टेशन के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ 26 दिसंबर को सोनभद्र नगर में कार से 10 लाख रुपये चोरी की घटना से जुड़ी हुई है। इस मामले में पुलिस अब तक एक महिला, तीन पुरुष और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।गिरफ्तार नायडू गैंग के सरगना रामू ने पूछताछ में बताया कि चोरी की रकम में से 8 लाख 45 हजार रुपये एसबीआई बैंक खाते में जमा किए गए थे। पुलिस ने रामू के पास से लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये नगद भी बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार बदमाश तिरुच्चनम्पल्ली, तमिलनाडु के निवासी हैं। नायडू गैंग देश के अलग अलग हिस्सों में घूम-घूम कर बसों और कारों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।










