ब्रेकिंग…
सोनभद्र। चलती ट्रेन से गिरा अज्ञात युवक, मौके पर मची अफरा-तफरी।
रेलवे ट्रैक पर गिरे युवक में चल रही थीं सांसें, GRP ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल।
चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान युवक की मौत।
घटना की सूचना पर GRP ने स्थानीय पुलिस को दी जानकारी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की अब तक नहीं हो सकी है शिनाख्त।
शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया।
मिर्चादुरी रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास मिला था युवक।
मृतक का शव GRP द्वारा थाना चोपन पुलिस को सौंपा गया।











