चोपन (सोनभद्र)। स्थानीय बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों के लिए सुविधा के बजाय असुविधा का केंद्र बना हुआ है। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में आवारा पशुओं (गाय, सांड और कुत्तों) के डेरा जमा लेने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्टैंड पर सांडों के आपस में लड़ने से अक्सर भगदड़ मच जाती है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के चोटिल होने का डर बना रहता है। पशुओं द्वारा फैलाई गई गंदगी के कारण पूरे परिसर में भीषण दुर्गंध व्याप्त है बसें खड़ी होने वाली जगह पर पशुओं के बैठे रहने से चालकों को बस पार्क करने में दिक्कत होती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
बस का इंतजार कर रहे यात्री रमेश कुमार ने बताया, “यहां बैठने की जगह नहीं है क्योंकि हर तरफ आवारा कुत्ते और गायें मौजूद हैं। प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।” महिला यात्रियों का कहना है कि सामान की सुरक्षा और पशुओं के हमले के डर से सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर हैं।
रहवासियों एव ग्राहकों का कहना है बाइक खड़ाकर दुकान से समान लेने के लिए जैसे दुकान में हमलोग जाते हैं पीछे से आवारा पशु सामान का थैला फाड़ देते हैं, सड़को पर सामान बिखेर देते हैं। कई बार पैसे नही होते की दुबारा सामान ले सके। इन आवारा पशु बहुत परेशान कर रहे हैं।
सम्बंधित विभाग इन आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजे।











