कमाल अहमद

सोनभद्र (स्टेट मीडिया ब्यूरो)। प्रचलित विधिक सहायता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोरों की दशा और दिशा का निरीक्षण हेतु जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार 20 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र एवं आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट, सोनभद्र द्वारा राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर का निरीक्षण तथा बाल सम्प्रेक्षण गृह, मिर्जापुर में Child friendly legal services to the children and their protection. Plea Bargaining, Right to Education, नशा उन्मूलन, सम्प्रेक्षण गृह में निरूद्ध किशोरों के कौशल विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं बालकों से सम्बन्धित नालसा स्कीम के संबंध में प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद सोनभद्र में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) संचालित नही है, अतः जनपद सोनभद्र से संबंधित विधि के विरूद्ध में बालक जनपद मीरजापुर में स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) में आवासित किये जाते है। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) के अधीक्षक लल्लन प्रसाद एवं अन्य समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें।
निरीक्षण के दौरान राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में कुल 39 किशोर आवासित है, जिसमें जनपद सोनभद्र के 13 विधि के विरूद्ध बालक आवासित है। उक्त सभी बालकों से उनके मामले एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ किया गया। उक्त सभी द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर में उन्हे किसी प्रकार की कोई असुविधा नही है। स्वास्थ्य ठीक है तथा खाने पीने का सामान निर्धारित मीनू के अनुसार प्राप्त होता है। उक्त सभी बालकों से किशोर न्याय अधिनि
यम के तहत चल रही उनकी जाँच की प्रगति के संबंध में पूछ-ताछ किया गया।
अधीक्षक लल्लन प्रसाद, सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर, को निर्देशित किया गया कि राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मीरजापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था, उनके पढ़ाई, चिकित्सा, खेलने व मनोरंजन आदि का प्रबन्ध नियमानुसार सुचारू रूप से करना सुनिश्चित करें।
यह जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी है।









