कमाल अहमद

- समाज, देश, संस्था और उद्योग में मज़दूरों, मेहनतकशों की सिद्ध है अहम भूमिका-प्राधिकरण सचिव *
-मज़दूर दिवस पर गुरमुरा में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव राहुल, उपश्रमायुक्त व अन्य अधिकारियों ने श्रमिकों को किया जागरुक
सोनभद्र । मज़दूर दिवस पर शुक्रवार 01 मई 2026को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र न्यायाधीश राहुल ने अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया । बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधीश राहुल ने कहा किसी भी समाज, देश, संस्था और उद्योग में मज़दूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। उन की बड़ी संख्या इस की कामयाबी के लिए हाथों, अक्ल-इल्म और तनदेही के साथ जुटी होती है। इसी तरह उद्योग में कामयाबी के लिए मालिक, सरमाया, कामगार और सरकार अहम धड़े होते हैं। कामगारों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं रह सकता।
न्यायाधीश ने कहा यह दिन श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनके काम की स्थिति में सुधार और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। अलावा इसके सचिव ने बताया नालसा द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं (नालसा जागृति योजना, वीर परिवार सहायता योजना, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवायें, गरीबी उन्मूलन योजना, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं, DAWN Unit) नालसा हेल्पलाइन नं0 15100 तथा अन्य विभिन्न योजनाओं से भी उपस्थित श्रमिकों एवं बच्चों को जागरूक किया गया।
उपस्थित अन्य अधिकारियों ने श्रमिकों के समग्र विकास हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों को लाभ उठाने तथा नशे के सेवन से दूर रहने हेतु भी जागरुक किया गया।
इस अवसर पर जनपद के समस्त पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा भी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर उपस्थित लोगों को जागरुक किया गया।
राहुल सिविल जज सी0डि0/सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र, श्रीमती अचला पाण्डेय उपश्रमायुक्त मिर्जापुर, पिपरी, विजय प्रताप यादव सहायक श्रम आयुक्त, पिपरी सोनभद्र, शिवेन्द्र प्रताप सिंह श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राबर्टसगंज, दिनेश चन्द्र सरोज श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिपरी, सोनभद्र, प्रधानाचार्य अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा एवं शमशेर बहादुर सिंह चीफ एल.ए.डी.सी. सोनभद्र तथा लगभग 70 श्रमिक व 100 बच्चे उपस्थित रहे।
यह जानकारी श्री राहुल सचिव (पूर्ण कालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।










