धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान 23 दिसम्बर अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस पर महा सदस्यता अभियान की शुरूआत मृतक किसान परिवार की आर्थिक मदत कर की – रमेश सिंह ( नवनियुक्त अध्यक्ष धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान)

धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान ने 23 दिसम्बर राष्ट्रीय किसान दिवस पर महासदस्यता अभियान 2025 के प्रथम चरण की शुरुआत चोपन ब्लॉक के सिंदुरिया गाँव के किसान परिवार के अत्यंत निर्धन स्व. बचाऊ पटेल 23 दिसम्बर को ही मृत्यु के उपरान्त सनातन संस्कृति के अनुसार तेरहवीं संस्कार परिजनों के माध्यम से होना था परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक न होने से तेरहवीं संस्कार अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो रही थी । लेकिन जब मृतक के परिजनों ने धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के संस्थापक आचार्य अजय पाठक से सम्पर्क किया तो तुरन्त संस्थान के मुख्य सरंक्षक एवं अध्यक्ष रमेश सिंह ,बृजेश जुली तिवारी जी 100% फीसदी मदत का भरोसा दिया और परिजनों के परिस्थितियों को देखते हुए 23 अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस पर ही मृतक किसान परिवार के परिजनों को 250 व्यक्तियों के खान-पान की सम्पूर्ण सामग्री व्यवस्था कराकर घर पहुँचवा दिया । समाजसेवी एवं कांग्रेस के नेता जुली तिवारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय किसान दिवस पर मृतज किसान परिवार के परिजनों की मदत करने का जो सौभाग्य मिला उसके लिए धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान का आभार क्योंकि जब तक व्यक्ति के अंदर मानवीय संवेदना न है उसका जीवन व्यर्थ है ।आप ( समाजसेवी मोहित अग्रवाल ,अखिलेश जिज्ञासु,रंजीत पटेल ) सभी सहयोगियों का दिल से आभार धन्यवाद ।










