कमाल अहमद
- निरीक्षण न्यायाधीश : बाल गृह में 41 बालिकाएं पायी गई आवासित *
कमाल अहमद
सोनभद्र (स्टेट मीडिया ब्यूरो)। सोमवार 22 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने बाल गृह (बालिका), इन्द्रपुरी कालोनी राबर्ट्सगंज, सोनभद्र का निरीक्षण किया गया। बाल गृह (बालिका) के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें।
निरीक्षण के समय कुल 41 बालिकायें आवासित थी जिसमें सोनभद्र की 27, मीरजापुर की 10, शाहजहांपुर की 01 भदोही 03 एवं 02 नवजात शिशु जो अपनी मां के साथ है।
निरीक्षण के समय साफ-सफाई पायी गयी तथा आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि दिया जा रहा है तथा बालिकाओं को नैतिक व्यापार निवारण अधि० 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि० 2005, दहेज प्रतिषेध अधि० 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि० 1971, मातृत्व लाभ अधि० 1961-26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि० 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि० 2012. गर्भधारण पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि० 1994, समान पारिश्रमिक अधि० 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि० 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि० 1956″ एवं “Sex Selection Decline in child sex ratio under PCPNDT Act” नालसा का टोल फ्री नं0 15100 एवं नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों यथा DWAN Unit, ASHA Unit, SAMVAD Unit and JAGRITI Unit की जानकारी दी गयी एवं जागरूक किया गया।
”’”””””””””’‘
- ढलती उम्र की समस्यांओं की गंभीरता महसूस करती है भारत सरकार -न्यायाधीश शैलेंद्र यादव *
-वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों एवं शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन व चिकित्सा संबंधी योजनाओं एवं न्याय सबके लिए प्रयत्नशील नालसा टोल फ्री नं० 15100 चलायी जा रही है सेवार्थ
सोनभद्र । सोमवार 22 दिसम्बर 2025 को शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र ने जनपद सोनभद्र में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का निरीक्षण एवं वरिष्ठ नागरिकों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के समरत कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वृद्धाश्रम में कुल 70 वृद्ध उपस्थित पाये गये।
अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को उनके अधिकार के सन्दर्भ में बताते हुए कहा गया कि ढलती उम्र की समस्यांओं की गंभीरता को महसूस करते हुए भारत सरकार ने इनसे निपटने के लिए कई नीतियां और योजनाएं बनायी है। सरकार वयोवृद्धता से संबंधित मैड्रिड अन्तर्राष्ट्रीय कार्य योजना सहित वयोवृद्धता के बारे में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए भी प्रतिबद्ध है। अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से संबंधित कानून 2014, इस कानून मे माता-पिता/दादा-दादी को उनके बच्चों से आवश्यकतानुसार गुजारा भत्ता दिलवाने की व्यवस्था है तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों एवं शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन व चिकित्सा संबंधी योजनाओं एवं नालसा का टोल फ्री नं० 15100 एवं नालसा द्वारा चलायी जा रही सभी स्कीमों यथा DWAN Unit, ASHA Unit, SAMVAD Unit and JAGRITI Unit के संबंध में जागरूक किया गया।
यह जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।











