अभिषेक शर्मा
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के चैना टोला गांव में चारपाई पर सो रहे अधेड़ व्यक्ति की आग की चपेटे में आने से मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार की मध्य रात्रि अपने आवास के बरामदे में चारपाई के समीप ठंड से बचाव को लेकर आग जलाकर सो रहे अधेड़ व्यक्ति के बिस्तर में चिंगारी निकलने से आग पकड़ ली धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया गहरी नींद में सो रहे 60 वर्षीय बलिश्याम बैगा पुत्र बिरजू निवासी चैना टोला विस्तर समेत आग की चपेट आकर जल गए। आवाज सुनकर उनको बचाने के लिए आग बुझाने के प्रयास में उनकी पत्नी बबनी भी मामूली रूप से झुलस गई जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक बलि श्याम की मौत हो गई घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई आस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई लोगों ने घटना की सूचना चोपन थाना को दी सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंत्यपरीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।










