
सोनभद्र जनपद के चोपन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गोसरी की 25 वर्षीय महिला ममता पत्नी जगजीवन को अचानक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत CHC चोपन भेजा जा रहा था, लेकिन रास्ते में दर्द अत्यधिक बढ़ गया।
ऐसे में एंबुलेंस में मौजूद EMT रजनीश कुमार और पायलट अमित कुमार ने अपनी तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। उनकी त्वरित कार्रवाई के चलते मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।
यह सफल डिलीवरी CHC चोपन और 108 एंबुलेंस टीम के संयुक्त प्रयास से संभव हो पाई। ग्रामवासियों और परिजनों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समय पर दी गई सेवा ने दो जिंदगियों को बचा लिया।









