रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजपुर–चपकी मार्ग पर ठुरकी नदी के पास गुरुवार की देर सायं एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी निवासी जितेंद्र पुत्र रूपचंद अपनी ससुराल लीलाडेवा जा रहा था। ठुरकी नदी के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो जाने से युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल युवक को सड़क पर गिरा देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक घटनास्थल पर एम्बुलेंस व पुलिस के पहुंचने का ग्रामीण इंतजार कर रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार घायल जितेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई थी।










