रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी नमामि गंगे परियोजना दम तोड़ती नजर आ रही है करीब छह साल पहले शुरू हुयी परियोजना से क्षेत्र के कई गांवों के टोले छुटे हुए है जहाँ आजतक न तो पाइप लाइन बिछाई गयी है ओर न ही परियोजना शुरू करने के लिए कोई ठोस कदम ही उठाया गया है आज भी ग्रामीण पानी के दर बदर भटकते नजर आ रहे है।रविवार को म्योरपुर ब्लाक के अंजानी ग्राम पंचायत के झरकटी टोला के रहवासियों ने भाजपा नेता अमरेश तिवारी को सूचना देकर बताया कि हमारे टोले में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत पाइप लाइन नही बिछाई गई है जिसके कारण रहवासी केंद्र सरकार की परियोजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।गांव में पहुंचे भाजपा नेता ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन जल्द निवारण का आश्वासन दिया।अमरेश तिवारी ने बताया कि अंजानी के झरकटी टोले की आबादी करीब 200 की है और वहा पर ग्रामीण पानी के लिए भटकते है सरकार द्वारा चलाई जा रही नमामि गंगे के अंतर्गत उक्त टोले में अभी तक पानी के लिए पाइप लाइन तक नही बिछाई गयी है ये सरासर लापरवाही का नतीजा है।ग्रामीण हीरा लाल,रामपाल,जीतलाल,लखन धारी, शिव प्रसाद,सूरज,राम सुहाग,शोभा लाल,देव शरण आदि ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट करा कर तत्काल समस्या का समाधान की मांग की है।










