अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास भीख मांगने वाला अधेड़ व्यक्ति को हाइवा ट्रक ने जोरदार मारा टक्कर, गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर में डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वैष्णो मंदिर के पास भीख मांगने वाला अधेड़ व्यक्ति सड़क पार कर रहा था जिसको तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया सर में लगा गंभीर चोट और घटना स्थल से हाइवा ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया अधेड़ व्यक्ति भीख मागने वाला घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और डायल 112 नम्बर पुलिस को दी गई वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस ने स्थानीय लोगों के मदद अपने वाहन से घायल को चोपन अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि घायल व्यक्ति सलखन बैरिहवा टोला से हर दिन वैष्णो मंदिर पर भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था जो कि आज रोड पार करते समय हाईवे ट्रक की चपेट में आ गया।










