अभिषेक शर्मा

डाला (सोनभद्र) – हाथीनाला थाना के रानीताली क्षेत्र स्थित ककरोहिया पुलिया के पास एक टैंकर और एक पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो जाने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिसमें पिकअप पर लगे 5 भैंस गंभीर रूप घायल हो गए ।
मिली जानकारी मुताबिक गुरुवार की भोर में वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर भैंसों को लाद कर एक पिकअप वाहन हाथीनाला से डाला की तरफ जा रही थी कि हाथीनाला थाना के रानीताली क्षेत्र स्थित ककरोहिया पुलिया के ओवरटेक करने की चक्कर में टैंकर का पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गया इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर अपनी विपरीत दिशा में जाकर सड़क पर पलट गया जिसमें पिकअप पर लगे पांच भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक व स्टाफ मौके से फरार हो गए ठंड के मौसम में सड़क पर खून से लथपथ घायल अवस्था में तड़प रहे भैंसों को देखकर स्थानीय लोग और सूचना पर पहुंची हाथीनाला की पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गए।










