
सोनभद्र । संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार 26 नवम्बर 2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने विश्राम कक्षा म संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इसी क्रम में एडीआर भवन में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने भी समस्त कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराने के पश्चात श्री यादव ने कहा कि भारत के के संविधान में लचीलापन है जिसके कारण हमारे देश में लोकतंत्र बहुत मजबूत है। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की पहल पर आज ही के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी दिन भारत का सविधान अंगीकृत किया गया था। कुछ प्रावधानों को लागू किया गया था आज के दिन हम सब को भारतीय संविधान में वर्णित सभी उपबंधों को आत्मसात करते हुए क्षेत्र में लागू किए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चहिए।
(बाक्स) फोटो - शील्ड प्रदान करते न्यायाधीश
सोनभद्र । बुधवार 26 नवंबर 2025 को शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संत कीनाराम विधि महाविद्यालय में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता का आयोजन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह, मनुश्री अध्यापिका एवं समस्त स्टाफ समेत 100 से अधिक विधि स्नातक विद्यार्थी उपस्थित रहे। निरीक्षणोंपरान्त मूट कोर्ट के बारे में तथा उपस्थित विधि स्नातक के विद्यार्थियों को संविधान की शपथ ग्रहण कराई गई।
नालसा की DAWN यूनिट एवं जागृति यूनिट के अलावा समस्त नालसा स्कीमों के बारे में विधि छात्रों को जानकारी दी गई। सचिव/न्यायाधीश श्री यादव ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि डॉन एवं जागृति यूनिट समेत 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का जनहित में प्रचार एवं प्रसार करें ताकि आमजन लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर श्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता एवं लीगल एड क्लीनिक संत कीनाराम महाविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ लीगल एड क्लीनिक का एवं शाहिना वारसी को सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता का आवार्ड देकर न्यायाधीश श्री यादव ने सम्मानित किया।
जानकारी शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।










