• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समय एक वर्ष तक किया जाए और लोगों के मन से डर निकाला जाए; भाकपा।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
November 27, 2025
in सोनभद्र
0
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समय एक वर्ष तक किया जाए और लोगों के मन से डर निकाला जाए; भाकपा।
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

  • मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का समय एक वर्ष तक किया जाए और लोगों के मन से डर निकाला जाए; भाकपा
  • एस आई आर को लेकर लोगों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए ।

  • _ सोनभद्र की भौगोलिक स्थिति और रोजी-रोटी की तलाश में अन्य शहरों को पलायन कर चुके ग्रामीणों,आदिवासियों मजदूरों के प्रति मतदाता पुनरीक्षण की तिथि और आगे बढ़ाया जाए; आर के शर्मा

सोनभद्र! भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (उ.प्र.) के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश में इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया ने SIR (Special Intensive Revision) मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन का अभियान घोषित किया हुआ है, जो 4 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है और 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।
भाकपा नेता ने कहा कि इस सीमित अवधि में मतदाताओं को फार्म प्राप्त करने , उसको भरने तथा बीएलओ से संपर्क करने एवं उसके लिए समय निकालने में भारी परेशानी हो रही है। यह सब ऐसे समय किया जा रहा है जब प्रदेश में शादी विवाह का सीजन है और इस शादी व्याह के सीजन के साथ साथ किसानों और खेत मजदूरों की भी व्यस्तता है। जनपद सोनभद्र की बात किया जाय तो यहां के अधिकांश ग्रामीण व आदिवासी मजदूर इस समय धान की कटाई और रोजी-रोटी कमाने में अन्य जिलों में प्रवास कर रहे है।फिर 4 दिसंबर 2025 को यह अभियान समाप्त भी हो जाएगा। जबकि सोनभद्र भौगोलिक रूप से वृहद क्षेत्रफल वाला जनपद है, जहां नेटवर्क प्राब्लम के साथ अधिकांशतः अशिक्षित भी हैं, जनपद की चारों विधानसभा को मिलाकर वर्तमान में 1079 बूथ और 13 लाख से अधिक मतदाता हैं। वास्तव में इतने मतदाताओं का सत्यापन होना एक महीने में होता हुआ नहीं दिखता है। जनता फॉर्म के लिए परेशान है । बीएलओ को ढूंढ रही है और दूसरी तरफ उनको सस्पेंड किया जा रहा है और खबर है कि एस आई आर के कारण अनावश्यक दबाव के चलते जौनपुर के रहने वाले गोंडा में तैनात शिक्षक ने और फतेहपुर में लेखपाल ने आत्महत्या कर ली। प्रदेश के अन्य जगहों से भी ऐसी दुखद खबरें हैं। एसआईआर को लेकर समाज में अफरा तफरी मची हुई है। लोगों में डर है कि अगर फार्म न भरा गया तो कहीं उनकी नागरिकता न समाप्त कर दी जाए। जैसा कि बिहार के वोटर गणना में 70 लाख मतदाता बाहर कर दिए गए, जो लोगों की स्मृति में है। उत्तर प्रदेश राज्य में बड़ी संख्या में लोग साक्षर नहीं हैं ।फार्म अपने आप भर भी नहीं सकते हैं , ना ही उनके पास तत्काल रखी हुई हाल की फोटो है। वर्तमान में इलेक्शन कमीशन ने इन सब फैक्टर को संज्ञान में नहीं लिया। भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने जोर देते हुए कहा कि गहन पुनरीक्षण करवाना है तो कम से कम एक साल का समय होना चाहिए। ताकि प्रत्येक मतदाता को यह समझ में आ जाए कि उसको क्या करना है और फॉर्म को कैसे भरना है ।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्शन कमिशन की पक्षधरता सिर्फ सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक हित साधने के लिए ही दिखाई देती है। इलेक्शन कमिशन बिल्कुल भी निष्पक्ष नहीं दिख रहा है। इलेक्शन कमीशन के इस निर्णय के विरुद्ध अनेकों पिटिशन सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है।
आर के शर्मा यह भी जिक्र किया कि पिछले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के हवाले से एक अखबार ने खबर लिखा है कि 24 नवंबर तक कुल 4 करोड़ 29 लाख गणना फॉर्म जमा हुए हैं जबकि 4 दिसंबर तक 11 करोड़ फार्म जमा होने का लक्ष्य है । इस आंकड़े पर ताज़्जुब होता है। जब 20 दिन में 4.29 करोड़ फार्म ही जमा हुए हैं तो ऐसे में 4 दिसंबर तक 11 करोड़ फार्म जमा होने का लक्ष्य जरा टेढ़ी खीर लगता है।
भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने इलेक्शन कमिशन से मांग की है कि इन हालात के मद्देनजर इस एक्सरसाइज को तत्काल रोक दिया जाए , लोगों पर अनावश्यक दबाव न बनाया जाए और उत्तर प्रदेश में सन् 2026 में होने वाले पंचायती चुनाव सन् 2024 की वोटर लिस्ट के अनुसार ही करवाए जाएं और एसआईआर के लिए पूरा एक साल का समय दिया जाए ताकि कोई भी वोटर छूटने न पाए और सबके मन से यह भी डर दूर हो कि वोटर न बनने से उनकी नागरिकता चली जाएगी।

Previous Post

सहकारिता विभाग के कारण किसानों की आय हो रही आधा।।

Next Post

वोटर आईडी का विशेष गहन पुनरीक्षण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया बूथों का निरीक्षणकर भरवाया फार्म।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio