रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र):विगत गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के राय कालोनी निवासी एक युवक की छतीसगढ़ के रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । रविवार की सुबह उसका शव बीजपुर पहुंचने पर घर मे मातम छा गया।जानकारी के अनुसार राय कालोनी निवासी शाकिर हुसैन(27) काफी समय से छतीसगढ़ के रायपुर में रहकर वाहन मिस्त्री का कार्य कर रहा था।गुरुवार की शाम वो सड़क किनारे खराब ट्रक को बनाने एक पिकप वाहन से गया था।खराब ट्रक को बनाने में देर रात हो गयी तो वो पिकप के कैबिन में सो गया शुक्रवार की अलसुबह एक तेज गति से आ रहे एक टैंकर ने पिकप को जोरदार टक्कर मार दी जिसमे शाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे रायपुर के जिला चिकित्सालय में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शाकिर के मौत की खबर जैसे ही स्वजनों को मिली तो स्वजनों रायपुर की ओर चले गए।रविवार की भोर में उसका शव घर लाया गया।घर पर शव के आते ही घर मे कोहराम मच गया।










