• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

कृष्णा माइनिंग हादसा—एसआईटी टीम की बड़ी सफलता, एसआईटी टीम ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
November 21, 2025
in सोनभद्र
0
कृष्णा माइनिंग हादसा—एसआईटी टीम की बड़ी सफलता, एसआईटी टीम ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार-।
0
SHARES
25
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

👉एसआईटी की पूछताछ में बड़ी लापरवाही उजागर, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-

👉खदान में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी—दबाव में मजदूरों से कराया गया जोखिमपूर्ण कार्य-

📌 प्रकरण – दिनांक 15.11.2025 को थाना ओबरा, सोनभद्र अन्तर्गत बिल्ली मारकुण्डी स्थित मेसर्स कृष्णा माइनिंग वर्क्स की खदान में ड्रिलिंग के दौरान पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढह गया, जिसमें 7 मजदूरों की दबकर दुःखद मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 264/2025, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत कर प्रभावी विवेचना प्रारंभ की गई।

कृष्णा माइनिंग वर्क्स खदान हादसे की गहन जांच हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में 05 सदस्यीय एसआईटी टीम गठित की गई थी, जिसे आज दिनांक 21.11.2025 को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। एसआईटी टीम ने हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त—

(माइन्स मैनेजर) अनिल कुमार झा, पुत्र श्री गोरीकांत झा निवासी– इब्राहिमपुर, थाना बहेरा, पोस्ट हरिपुर, जिला दरभंगा (बिहार) वर्तमान पता– निवारणपुर, थाना दोरन्दा, जिला रांची (झारखंड) उम्र – 59 वर्ष ।

(माइन्स स्टाफ) अजय कुमार पुत्र स्व. रामअचल निवासी– बिल्ली पोखरा के पास, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र उम्र – 44 वर्ष ।

(माइन्स मेट) चन्द्रशेखर पुत्र श्री राजेश्वर सिंह निवासी– अग्रवाल नगर कॉलोनी, वार्ड संख्या 18, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र मूल निवासी– ग्राम कोच्या, पोस्ट विशुनपुरा, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा (झारखंड) उम्र – 46 वर्ष ।

(माइन्स स्टाफ) गौरव सिंह पुत्र श्री प्रेमनाथ सिंह निवासी– अग्रेसक्टर 08, किड्स केयर के पास, थाना ओबरा, जिला सोनभद्र उम्र – 33 वर्ष ।

पूछताछ के दौरान एसआईटी के समक्ष माइन्स मैनेजर एवं माइन्स मेट ने स्वीकार किया कि—

खदान में ड्रिलिंग एवं विस्फोटक मानकों में हो रही अनियमितताओं की सूचना खान सुरक्षा निदेशक को नहीं दी गई।

ड्रिलिंग के समय मजदूरों को सुरक्षा निर्देश नहीं दिए गए, न ही आवश्यक सावधानी बरती गई।

मजदूरों के नीचे खदान में कार्य से मना करने के बावजूद खदान मालिक व ठेकेदारों के दबाव में उन्हें काम करने के लिए कहा गया। माइन्स मैनेजर एवं मेट ने इस गंभीर जोखिम की जानकारी न तो अपने उच्चाधिकारियों को दी और न ही कार्य को रोकने का प्रयास किया।

एसआईटी जांच में यह भी पाया गया कि मानक से अधिक ड्रिलिंग किए जाने के कारण खदान की संरचना कमजोर हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पत्थर का विशाल हिस्सा अचानक ढह गया और उसके नीचे दबकर 07 मजदूरों की मृत्यु हो गई।

माइन्स मैनेजर एवं माइन्स मेट की भूमिका प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही, कर्तव्यों की अनदेखी तथा सुरक्षा मानकों के उल्लंघन में पाई गई। उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर सभी चारों को मौके पर ही हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई प्रचलित की गई है।

जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा जांच निरंतर प्रगति पर है।

Previous Post

चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो आरोपी हुए दोषसिद्ध,न्यायिक हिरासत में लेकर भेजा गया जेल।

Next Post

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने जनपद में अवैध खनन और परिवहन और जनपद के ट्रक संचालकों और युवाओं के हित में मुख्यमंत्री को लिखा मार्मिक पत्र।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

March 6, 2026
डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

March 6, 2026
सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न।

सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न।

March 5, 2026
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio