सोनभद्र । जनपद सोनभद्र 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने मंगलवार 18 नवंबर 2025 को अधिकारियों संग बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया।
श्री यादव ने अधिकारियों को बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय, आपराधिक वाद, धारा 138 एन आई एक्ट, आर्बिट्रेशन एवं पेट्टी आफेंसेस, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस एवं भत्तों से सम्बन्धित, सेवा निवृत्तिक परिलाभों से संबंधी, राजस्व विवाद, अन्य सिविल वादों, विशिष्ट अनुतोष वाद से संबंधित मामलों के साथ-साथ प्री लिटिगेशन मामले को भी सुलह समझौता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।
बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया कि आगामी 13-12-2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में नोटिस का तामिला सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपने अपने विभागों में लंबित एवं सुलह योग्य प्री लिटिगेशन के मुकदमों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण कराने, साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रचार प्रसार करने हेतु उन्हें निर्देशित किया गया ताकि आमजन लाभान्वित हो सके।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सोनभद्र के अपर मुख्य अधिकारी, समाज कल्याण विभाग अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, यातायात क्षेत्राधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह, एडीपीआरओ सोनभद्र एवं श्री कृष्ण कुमार शुक्ला प्रभारी टीआरएफ सोनभद्र की उपस्थिति रही।
जानकारी शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है











