पंकज सिंह

म्योरपुर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से म्योरपुर पुलिस ने बुधवार को कस्बे और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांति बनाए रखने की अपील की। पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम बाजार, प्रमुख चौराहों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पहुंची। पुलिस बल ने लोगों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से संवाद कर पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि बकरीद के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी। पैदल मार्च में थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा समेत पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।









