• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

दुद्धी से महुली तक गूंजा “वंदे मातरम”… सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुई भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा।।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
November 11, 2025
in सोनभद्र
0
दुद्धी से महुली तक गूंजा “वंदे मातरम”… सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हुई भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा।।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

द

दुद्धी / महुली (सोनभद्र):
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार दोपहर दुद्धी से महुली तक भव्य राष्ट्रीय एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा दुद्धी के रामलीला मैदान से शुरू हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल तथा एसी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के संचालन में प्रदेश संयोजक नागेश देव पाण्डेय, जिला संयोजक प्रसन्न पटेल, दुद्धी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रवण सिंह गोड़, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह, कार्यक्रम संयोजक दिलीप पांडेय, तथा मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई।

पदयात्रा रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर गोदाम तक पहुंची, उसके बाद यह महुली की ओर बढ़ी। कनहर नदी पुल पर पहुंचने पर आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली के छात्र-छात्राएं तिरंगा लहराते हुए, “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

आगे एम.एस. डिग्री कॉलेज पोलवा, मॉडर्न आईटीआई हिराचक, नेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल पोलवा, और शिवम इंटर कॉलेज महुली के छात्र-छात्राओं ने भी पदयात्रा में सहभागिता की। यात्रा में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं सहित भाजपा पदाधिकारी, व्यापारी संगठनों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।

यात्रा का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों के हाथों में लहराते हजारों तिरंगे थे, जो राष्ट्रीय एकता और जन-जागरण का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे।

पदयात्रा आदर्श इंटर कॉलेज महुली के मुख्य द्वार पर पहुंचने पर विद्यालय के चेयरमैन मकसूद आलम द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात पदयात्रा महुली खेल मैदान में संपन्न हुई, जहां अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

अतिथियों का उद्बोधन:

ब्लॉक प्रमुख दुद्धी रंजना चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। पदयात्रा युवाओं में एकता, देशभक्ति और संकल्प जागृत करने का प्रतीक है।

जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष एसी/एसटी आयोग ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर भारत को मजबूत राष्ट्र बनाया। आज हमें उसी एकता और समरसता की प्रेरणा लेनी चाहिए।

मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल ने कहा:
“सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने रियासतों को जोड़कर अखंड भारत का निर्माण किया। यदि उस समय उनके दृढ़ नेतृत्व का योगदान न होता, तो आज भारत की एकता की तस्वीर कुछ और होती।”

अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप पांडेय ने सफलतापूर्वक किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौड़, दुद्धी ब्लॉक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला जज राजन चौधरी, मनोज मिश्रा, रमीज आलम, अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, पंकज गोस्वामी, उपेंद्र श्रीवास्तव, प्रेमनारायण सिंह, मनोज सिंह बबलू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Previous Post

पॉक्सो एक्ट: दोषी छोटे को 20 वर्ष की कठोर कैद।।

Next Post

आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र कैमूर आदिवासी विश्वविद्यालय की स्थापना कराने के संबंध में भाकपा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

चोपन में भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह ने SIR प्रक्रिया का लिया जायजा।

March 6, 2026
डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

डाक्टर लवकुश प्रजापति को मिला साहित्यमणि सम्मान।

March 6, 2026
सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न।

सोनभद्र सृजन दिवस व होली मिलन समारोह संपन्न।

March 5, 2026
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio