रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) स्थानीय पत्रकारों की एक बैठक शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में बीजपुर बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन के बारे में विचार विमर्श किया गया । विचार विमर्श के उपरांत प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से रामप्रवेश गुप्ता को अध्यक्ष और रघुराज प्रताप सिंह को महामंत्री चुना गया । नई कार्यकारिणी में रविन्द्र श्रीवास्तव व संदीप राय को उपाध्यक्ष राम जियावन गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विशाल मोदनवाल व विजय सोनी को संगठन मंत्री, तथा नीरज गुप्ता को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गई ।
क्लब के संरक्षक की जिम्मेदारी रामबली मिश्रा, अनिल त्रिपाठी,संजय अग्रवाल, विजय पटेल व रविंद्र पांडे को सौँपी गई । कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी प्रवीण कुमार, श्रीकांत सिंह व प्रिंस सिन्हा को दी गई ।
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई ।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करेंगे साथ ही क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे नवनिर्वाचित महामंत्री रघुराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो समाज की आवाज को सही तरीक़े से निष्पक्ष रूप से उजागर करता है इसलिए हमें इसकी गरिमा बनाये रखनी होगी आगे उन्होंने कहा कि यह क्लब हमें निश्चय ही एकजुट करने का काम करेगा जिससे हम एक दूसरे से सीख सकें व एक दूसरे का मार्गदर्शन कर सकें साथ ही अपने पेशेवर हितों की रक्षा भी कर सकें ।
बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं उन्हें सफलB कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी गई । कार्यक्रम का संचालन रविंद्र श्रीवास्तव ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रामबली मिश्रा ने किया ।।










