अभिषेक शर्मा

डाला। आस्था का महापर्व छठ दो दिनों के उपवास के बाद मंगलवार को समाप्त हुआ! भोर में व्रतधारी महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने नगर पंचायत डाला बाजार के अंतर्गत छठ पूजा मनाए जाने वाले कुर्दहवा नाला , डाला चढ़ाई चंद्रनगर, सेक्टर बी काली मंदिर , सेक्टर सी हनुमान मंदिर इत्यादि के विभिन्न घाटों पर और कोटा ग्राम पंचायत स्थित गुरमुरा व डाला बारी सोन नदी व छठ तालाब पर एकत्रित होकर सुबह उगते सूरज को अर्घ देकर पूजा अर्चना की, ब्रती महिलाओं ने नदी घाटों व तालाब के पानी में उतरकर सूर्य देव को जल देते हुए प्रणाम किया!
सोमवार को कोटा ग्राम पंचायत के गुरमुरा छठ तालाब पर ब्रती माताओं ने षष्ठी पर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की शुरुआत की थी। सोमवार शाम और मंगलवार को सुबह दोनों ही दिन छठ घाट तालाब पर भीड़ का नजारा रहा। व्रत के दूसरे दिन द्वितीय अर्ध्य पर छठ तालाब में श्रद्धालुओ का मेला लगा रहा। आस्था के महापर्व छठ व्रत की समाप्ति पर खूब आतिशबाजी की गई।
श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के पूर्व तालाब व घाटों पर पहुंचकर स्नान कर उगते सूरज की उपासना कि व एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई दी, व्रतधारी महिलाओं ने तालाब में गीले वस्त्र से सूर्योदय होते ही पूजा अर्चना की!
ठेकुआ व फल अर्पित किए गए यूपी- बिहार का पारंपरिक व्यंजन ठेकुआ का भोग सूर्य देव को लगाया गया! ठेकुआ के अलावा सिंघाड़ा, सीताफल, अदरक, हल्दी, नींबू, घाघर, शकरकंद व फल अर्पित किए! सोमवार शाम को छठ पूजा घाट में सुबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़ ने भी पत्नी सॉन्ग छठ पूजा की व अभी छठ व्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए गांव,नगर, प्रदेश, के सुख समृद्धि की कामना की! वही छठ सेवा समिति गुरमुरा के सदस्यों द्वारा पूरी रात्रि ब्रती माताओं, बहनों के पूजा अर्चना की व्यवस्था में जुटे रहे। साथ ही सभी व्रत धारी माताओं के सगे संबंधियों एवं श्रद्धालुओं को चाय इत्यादि की व्यवस्था करते रहे। वही सुरक्षा व्यवस्था में पूरी रात्रि चोपन थाना की पुलिस व चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल मय फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में गस्त करते दिखे!
अत्यधिक वर्षा होने के कारण सेक्टर बी काली मंदिर के पास मनाए जाने वाले घाट पर व्यवस्था में लगे टेंट तेज हवाओ के कारण उखाड़ गए थे ।










