चोपन (सोनभद्र)। श्रद्धनन्द गोस्वामी पब्लिक स्कूल (SNG public school) गौरव नगर चोपन के बच्चों ने दिवाली के उपलक्ष में शनिवार को धनतेरस के दिन आकर्षक रंगोली , दिया एव तोरण बनाकर सभी का मन मोह लिया।इसके पहले इन्हीं बच्चों द्वारा मिट्टी का डिजाइनदार दीया भी बनाया गया। उक्त दोनों कलाकृति से छात्र- छात्राओं ने सबको अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। दीपावली की छुट्टी से पूर्व शनिवार को प्रिंसिपल धीरेंद्र कुमार, के दिशा निर्देशन में सहायक शिक्षिका ट्विंकल सिंह ,दिया शर्मा एव अंजलि श्रीवास्तव की प्रेरणा और मार्गदर्शन में छात्र -छात्राओं ने स्कूल में ऐसी रंगोली बनाई जो जीवंत सी प्रतीत हो रही है। डिजाइनदार फूल पत्तियों तथा मानव आकृति की खूबसूरत रंगोली बनाकर अपने भीतर छिपे हुनर को प्रदर्शित कर दिया। मौके पर सहायक शिक्षक ललन प्रसाद , ब्रह्मा नन्द रवानी, अजय कुमार, अनूप तिवारी, मोनदास सहायक अध्यापिका आरती मोदनवाल, ममता देवी, स्नेहा गौंड, प्रदीप, रोहित ने बच्चों के कला कृति को देख धन्यवाद दिया ।और भूरी भूरी सराहना की। रंगोली , दिया एव तोरण बनाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जिससे बच्चों में अलग उत्साह देखने को मिला।














