ओबरा (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबन्ध निदेशन डा रूपेश कुमार को जैसे ही पता चला कि कोरिया की दूसान कम्पनी के अधीनस्त कार्य कर रहे मजदूरो की मजदूरी कई महीनो से बकाया है आगामी दीपावली के पर्व पर भी उन्हे मजदूरी नही मिली है। इसपर वे आग बबूला हो गये और तत्काल दूसान के अधिकारियो को तलब कर लिया। दीपावली पर किसी भी हाल में भुगतान करने की हिदायत देते हुये जमकर फटकार लगायी। कार्य में सुस्ती पर भी चेतावनी देते हुये कहा कि मार्च तक अगर परियोजना का कार्य पूर्ण नही हुआ तो दुसान के खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही की जायेगा।











