रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों धनतेरस,दीपावली और छठ को लेकर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली का त्योहार मनाए । त्योहार में कोई किसी भी प्रकार का खलल डालेगा तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी। थाना क्षेत्र में संचालित आठ पटाखा विक्रेताओं से उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर आग से बचाव की समुचित व्य्वस्थ होनी चाहिए। इलाके में बिभिन्न जगहों पर होने वाले छठ पर्व को लेकर उन्होंने बताया की कमेटी के लोग विशेष तौर पर निगरानी रखेंगे की नदी व घाटों के किनारे समुचित लाइट की व्यवस्था हो इसके साथ ही घाटों पर गहरे पानी की ओर बांस बल्ली लगाकर सांकेतिक चिन्ह लगाएं जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो आगे उन्होंने बताया कि अगर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर ग्राम प्रधान बद्रीनाथ,अनिल सिंह मेहता,अरविंद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता राधेश्याम गुर्जर, सुरेन्द्र अग्रहरि,इंद्रेश सिंह रंजय सिंह ,राजेन्द्र गुप्ता, प्रकाश चन्द अग्रहरि मौजूद रहे।










