
अभिषेक शर्मा (संवाददाता डाला)
डाला सोनभद्र – मिशन शक्ति ५.० के तहत सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा रन फॉर एंपावरमेंट दौड़ का आयोजन किया गया था जिसके मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं के साथ प्रतिभा कर प्रथम द्वितीय वृत्तीय पद प्राप्त करने वाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटम देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया । पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की मिशन शक्ति अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं इसके तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के हो रहे प्रयासों की जानकारी दी।
छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) व साइबर अपराध साथ ही बचाव के उपायों को भी बताया।
सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने की सावधानियों एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। यहां अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकार यातायात डॉक्टर चारू द्विवेदी, चौकी प्रभारी डाला आशीष पटेल सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जीतू यादव, शिक्षक आदि मौजूद रहे।










