सोनभद्र।
मिशन शक्ति 6 अभियान के तहत शुक्रवार को विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
डिप्टी चीफ एलएडीसी सत्या रमण त्रिपाठी एवं पैनल अधिवक्ता कंचन यादव ने उपस्थित 85 से अधिक छात्र छात्राओं को कानूनी सहायता टोल फ्री 15100 सहित महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, आपात सुरक्षा सेवा 112 हेल्पलाइन समेत साईबर फ्राड 1930 आदि की जानकारी के साथ
अनैतिक देह व्यापार, गर्भ परीक्षण व समापन अपराध, मानव तस्करी, कम उम्र में विवाह का दुष्प्रभाव, मातृत्व लाभ, घरेलू हिंसा से रोकथाम में सहायता आदि की जानकारी दी।
बताया कि रात्रि में महिलाओं की गिरफ्तारी और थाने पर हिरासत में रखना गैर कानूनी है, पुलिस को ऐसा करने का अधिकार नहीं है, महिलाओं/ बालिकाओं को आश्वस्त किया कि घरेलू हिंसा, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अत्याचार के प्रति शिकायत और न्याय हेतु उन्हें संवैधानिक अधिकार दिया गया है भले ही उत्पीड़न चाहे कार्यस्थल पर मानसिक हो या शारीरिक हो, यौन उत्पीड़न, पारिवारिक उत्पीड़न, सामाजिक शोषण, अन्याय, अत्याचार की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय की गुहार लगाकर नि:शुल्क न्याय प्राप्त कर सकती है।
यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव के निर्देशन में
आयोजित किया गया। जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।











