सोनभद्र कुछ दिनों पहले हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की डेडबॉडी मिला थी पुलिस छानबीन में जुटी थी कि बिगत सप्ताह दुद्दी जंगल मे नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई ।पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ते हुए हत्यारो को पकड़ने के लिए एसओजी एव ओबरा क्षेत्राधिकार हर्ष पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मृतिका लड़की और उसका प्रेमी पटना बिहार के रहनेवाले थे जो घर से भागकर शादिकर गुजरात में रह रहे थे। इसकी जानकारी परिजनों को हुआ तो औरत के भाइयों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची और दोनो को घर लाने के बहाने सोनभद्र के हाथीनाला जंगल मे घटना को मूर्त रूप दिए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हत्या का खुलासा करते हुए बताए कि दो भाई गिरफ्तार कर लिए गए हैं जो अपना जुर्म कबूल भी कर लिए है बाकी तीन भाई फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दिया गया है।











