उपेंद्र तिवारी

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के खाड़ी में स्थित धान की खेत में रविवार की सुबह लगभग 9 बजे एक विवाहिता महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 21 वर्षीय राजकुमारी पत्नी अमिताभ के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज जयशंकर राय ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा के बाद शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक शुरू कर दी है। इसके साथ मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि विजयादशमी के दिन घर से बाहर किसी काम से निकली विवाहिता देर शाम तक घर नहीं लौटी थी जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे लेकिन दो दिन तक कोई सुराग नहीं मिलने पर शनिवार को कोतवाली में सूचना देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।










