मिलिंद कुमार

घोरावल क्षेत्र के पेड़ बाईपास चौराहे के पास शनिवार की शाम एक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मर्चे के लोडिंग के लिए मजदूरी करने घर से जा रहे युवकों की बाइक में पशु से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को हाथ में चोट आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोलू पुत्र मनोज उम्र (25) निवासी पढ़ें गांव व महेन्द्र पुत्र रामबृक्ष उम्र (38) निवासी पेढ गांव को सर में गंभीर चोट लगी है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, नीरज को हाथ में चोट लगी है जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की -सामने पशु से टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।










