अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के कुशल नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहद चौकी प्रभारी डाला मय हमराह द्वारा दिन । मंगल वर को चौकी डाला क्षेत्र में भ्रमण व नवरात्रि के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चेकिंग के दौरान डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित अल्ट्राटेक के पीछे वाले गेट रेक्सहवा डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र से अभियुक्त विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम चुनरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी की एक अदद TVS Apache मोटर साइकिल बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना चोपन पर मु0अ0सं0 330/25 धारा धारा 317(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
विनोद बैगा पुत्र लाल बहादुर निवासी ग्राम चुनरिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष
बरमादगी का विवरणः-
एक अदद TVS Apache मोटर साइकिल
वांछित अभियुक्त का विवरणः-
मोनू बैगा पुत्र रामू बैगा निवासी गोरादह डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली टीम –
उ0नि0 आशीष पटेल,चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
हे0का0 सीताराम यादव, चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
हे0का0 शिवसरन, चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।
हे0का0 हरी सिंह यादव, चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र ।










