रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) शुक्रवार को बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में मुकुट पूजन,नारद मोह के साथ रामलीला मंचन का सुभारम्भ हुआ। सर्व प्रथम उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र सिंह बघेल विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड़ ने सह अतिथियों प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, जे एन चौरसिया, आरके सिंह के साथ फीता काटकर मुकुट पूजन कराया । आचार्य भोला पांडेय ने अतिथियों के द्वारा मुकुट पूजन कराकर रामलीला की शुरुआत कराई। बहरी जिला सीधी से आये हुए श्री नीलकंठ धाम रामलीला मंडली के कलाकार महन्त धीरज
और कलाकार बृजलाल, बृजबली, बृजमोहन, सौरभ रामाश्रय ढोलक मास्टर,रामपाल राजपूत।
ने रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह का सफल मंचन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जब पापियों का दुराचार बढ़ जाता है तब तब प्रभु का अवतार किसी न किसी रूप में होता है तथा पापियों का अंत होता है। हमें प्रेरणा लेना चाहिए कि प्रभु श्रीराम ने सभी दुराचारियों का विनाश कर सत्य व धर्म की स्थापना की। कहा कि रामलीला चरित्रों पर आधारित होता है जिन्हें हमें अंदर उतारने की जरूरत है। प्रभु श्रीराम जैसे पुरुषोत्तम, जगत जननी सीता जैसी मां, भरत, शत्रुघ्न, लक्ष्मण जैसे भाई, हनुमान जैसे भक्त से जीवन में सीखने की प्रेरणा मिलती है जिससे जीवन में अपने आपको कर्तव्यनिष्ठ, त्याग तथा पुरुषार्थ की भावना से प्रेरित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथियों मानसिंह गोड़ ने भी पुरुषोत्तम राम के मार्ग पर चलने के लिए कहा और बताया कि जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया हैं कि बीजपुर बख्रिहवा मार्ग अक्टूबर माह में बनेगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह(बग्गा सिंह) ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन होगा और राम विवाह के दिन किसी दो निर्धन वर कन्या का विवाह कमेटी के तरफ के कराया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर,प्रेमचंद गुप्ता,केदार यादव,गणेश शर्मा,अशोक चौरसिया, डॉ गिरजाशंकर पाण्डेय,डॉ सुधीर,बृज किशोर गुप्ता,राजेश सिंह के साथ साथ भारी संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे। कमेटी के रवींद्र गुप्ता, मुन्ना लाल,लल्लन सिंह,जसवंत सिंह, विनोद गर्ग,सीताराम शर्मा,नागेंद्र सिंह,
आदि ने व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। कार्यक्रम का कुशल संचालन धनंजय शर्मा ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपनिरीक्षक श्रवण यादव मय फोर्स पंडाल के पास मौजूद रहे।









