
चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम सिंदुरिया में शनिवार को टेंपो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को चोपन सीएचसी लाया गया।
घायलों में कपिल (20) पुत्र लक्षनधारी निवासी घोरिया, संदीप पांडेय (19) पुत्र पारस देव पांडेय निवासी चतरवार और बबलु (18) पुत्र पप्पू कोल निवासी घोरिया शामिल हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कपिल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि संदीप और बबलु को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, टेंपो जुगैल की ओर से सवारी लेकर चोपन आ रहा था, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार युवक चोपन से अपने गांव घोरिया लौट रहे थे। इसी दौरान सिंदुरिया के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई।










