
38 ग्राम पंचायतों से 557 महिला समूह ने लिया हिस्सा
बीजपुर(सोनभद्र)म्योरपुर विकास खण्ड अंतर्गत जरहा क्लस्टर में नंदन प्रेरणा महिला संकुल संघ का वार्षिक अधिवेशन बुधवार को आयोजित किया गया।जिसमें ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,सहायक विकास अधिकारी आईएसबी श्रीष त्रिपाठी,जरहा तथा किरबिल के जिला पंचायत सदस्य जनकधारी सिंह गोंड, रामविचार सिंह गोड,आईएसएसए ट्रेनिंग सेंटर के उत्कर्ष,एलआईसी एबीएम संदीप कुमार,डीओ अजय कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक बीएमएम श्रीमती रेखा कुमारी एवं रवि कुमार ने किया इस मौके पर सुभाष चंद सीओएमपी ऑपरेटर राकेश कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।अधिवेशन में एडीओ आईएसबी द्वारा आरएफ सीआईएफ सीसीएल के पहलुओं पर विस्तार पूर्वक समीक्षा एवं चर्चा करते हुए कई लाभकारी योजना बनाई गई।समूह स्तर पर क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 20 लोगों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।बीएमएम रेखा कुमारी द्वारा आजीविका गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद बताया गया कि एनआरएलएम ग्रामीण महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।रेखा कुमारी ने कहा कि समूह से जुड़ कर निकट समय मे क्षेत्र की हजारों महिलाएं आत्मनिर्भर बनी है और रोजगार के नए नए अवसर से जुड़ कर अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही हैं।










