• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में हुई संगोष्ठी ।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
September 14, 2025
in सोनभद्र
0
विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में हुई संगोष्ठी ।
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

  • विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में हुई संगोष्ठी *
    -विकसित उत्तर प्रदेश में प्रौद्योगिकी तकनीक की होगी बड़ी भूमिका -सीजीएम इं. आरके अग्रवाल

ओबरा (सोनभद्र) स्टेट मीडिया ब्यूरो। शनिवार 13 सितम्बर 2025 को ओबरा तापीय परियोजना के वी.आई.पी. गेस्ट हाउस में अपराह्न 3 से 6 बजे तक “मुख्यमंत्री के विजन-समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश@2047” पर एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजित हुई। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने हेतु समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव प्राप्त करना और उन्हें नीतिगत कार्ययोजनाओं में सम्मिलित करना था।
इस अवसर पर प्रबुद्धजनो में रामकृष्ण चतुर्वेदी, सेवानिवृत्त आई0पी0एस0, लखनऊ तथा डॉ. राकेश बाबू गौतम, प्राध्यापक, नारायण दत्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सभा के दौरान ओबरा तापीय परियोजना की तरफ से इं0 आर.के. अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक ने विचार रखा कि विकसित उत्तर प्रदेश में प्रौद्योगिकी तकनीक की बड़ी भूमिका होगी।
अलावा इसके इं0 एस.के. सिंघल, महाप्रबंधक (सी) तथा इं0 ए.के. राय, अधीक्षण अभियन्ता (सिविल) के साथ अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों ने सहभागिता की। जनपद प्रशासन से जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा श्रम विभाग से सहायक श्रमायुक्त एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त ओबरा परियोजना, हिण्डाल्को तथा अन्य समीपवर्ती उद्योगों के श्रमिक संगठनों एवं प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान “विजन 2047” एवं “सोनभद्र पर्यटन विकास” से संबंधित क्लिपिंग्स प्रदर्शित की गईं, जिन पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, ऊर्जा, श्रमिक कल्याण एवं पर्यटन विकास जैसे क्षेत्रों में संतुलित और दीर्घकालिक नीतियों की आवश्यकता पर बल दिया। श्रमिक संगठनों ने विशेष रूप से “विजन 2047” को सफलतापूर्वक लागू करने हेतु कई रचनात्मक और व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए।
सरकार का यह महत्वाकांक्षी मिशन “विजन 2047” प्रदेश को आत्मनिर्भर, औद्योगिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर करने का संकल्प है। इस पहल के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को राज्य की विकास यात्रा में सहभागी बनाना ही मुख्य उद्देश्य है।
पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन ओबरा परियोजना के अब्दुल निशात, अधीक्षण अभियन्ता, मार्गदर्शन अनुराग मिश्रा ने किया। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अत्यंत सार्थक और प्रभावी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे संवादात्मक कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने पर बल दिया।

Previous Post

रामलीला समिति महुली की बैठक में पुरानी कमेटी को किया गया बहाल, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल बने रहे अध्यक्ष।

Next Post

नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार ।।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार ।।

नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह ने संभाला बीजपुर थाने का कार्यभार ।।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio