• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
September 14, 2025
in सोनभद्र
0
किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न।
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ/मोहनलालगंज (समेसी, रसूलपुर):
किसानों की आय में वृद्धि और उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से तेजस्वी किसान मार्ट के तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधियों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। संगोष्ठी में किसानों के उत्पादों के विपणन की चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता मनीष कुमार (निदेशक, मोहनलालगंज कृषक विकास उत्पादक कंपनी लिमिटेड) ने की तथा संचालन का दायित्व अजय कुमार मौर्या ने निभाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. के. सिंह (एरडे एग्रो प्राइवेट लिमिटेड), आयुष अग्निहोत्री (बाजार प्रबंधन विशेषज्ञ) , हिमांशु चतुर्वेदी (प्रबंध निदेशक, तेजस्वी किसान मार्ट) और इंजीनियर प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी किसान मार्ट – प्रमुख वक्ता) उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान किसानों के पारंपरिक उत्पादों—विशेषकर सब्ज़ियों और अनाज—की बिक्री को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक विपणन तंत्र को भी अपनाएँ। संगोष्ठी में यह भी जोर दिया गया कि कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) किसानों को संगठित करने और उन्हें सामूहिक रूप से बाज़ार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

आयुष अग्निहोत्री ने कहा कि किसान तभी लाभान्वित होंगे जब वे संगठित होकर एकजुट प्रयास करेंगे। हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि किसानों को केवल उत्पादक ही नहीं बल्कि व्यापारी भी बनना होगा, तभी उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तेजस्वी किसान मार्ट पिछले तीन वर्षों से किसानों के साथ कार्य कर रहा है और आज यह 22 राज्यों में सक्रिय है, साथ ही 5 स्टोर स्थापित किए जा चुके हैं। इंजीनियर प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य किसानों को बिचौलियों से मुक्त कर उनके उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँचाना है।

संगोष्ठी में अजय मौर्या, निखिल मौर्या, सर्वजीत मौर्या, सूर्यपाल सहित दो दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसान शामिल हुए। किसानों ने कहा कि पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ उन्हें ऐसे साधनों की आवश्यकता है, जिससे उनका माल आसानी से बड़े बाजार तक पहुँच सके।

बैठक के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि सामूहिक पहल, एफपीओ की सक्रिय भूमिका और आधुनिक विपणन प्रणाली से ही किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संगोष्ठी का समापन किसानों और संगठनों द्वारा इस संकल्प के साथ किया गया कि वे भविष्य में मिलकर किसानों की समृद्धि और उनके उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करेंगे।

Previous Post

युवा शक्ति रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने अजय यादव कोषाध्यक्ष बने मनोज यादव।।

Next Post

रामलीला समिति महुली की बैठक में पुरानी कमेटी को किया गया बहाल, ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल बने रहे अध्यक्ष।

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio