• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

सोनांचल के हर आदिवासी का घर होगा पक्का, मिलेगी बिजली: संजीव गोड़

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
September 14, 2025
in सोनभद्र
0
सोनांचल के हर आदिवासी का घर होगा पक्का, मिलेगी बिजली: संजीव गोड़
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश पाठक

  • कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में आदिवासियों को फीता बांधकर संगठित होने का मंत्री जी ने दिया संदेश
  • अपने हक के लिए आदिवासियों को सड़क पर उतरना होगा:रोशनलाल
  • आदिवासी एकजुट हो तो फुट डालो की राजनीति होगी खत्म: छोटेलाल
  • भारतीय संविधान को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी: अविनाश
    फोटो:
    सोनभद्र। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गांव में रविवार को आयोजित आदिवासी समागम और करमा पूजन समारोह का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गोंड ने किया। साथ ही जो आदिवासी समाज आपस में बंटा हुआ है उसके लिए मंत्री जी और सोनांचल संघर्षवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने फीता बांधकर संगठित होने का संदेश दिया। इसके साथ ही मंत्री संजीव गोंड, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रोशन लाल यादव ने भगवान विरसा मुंडा, तिलका मांझी, रानी दुर्गावती और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
    उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा अमर रहें के नारे के साथ उन्होंने आदिवासियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को लेकर आपने देखा होगा कि कैसे भगवान विरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, तिलका मांझी ने अपने समाज की जल, जंगल, जमीन बचाया था। उसी तरह से आदिवासियों को संगठित होना पड़ेगा, हमारे समाज के बच्चे अभी तक अनपढ़ रह गए हैं जिन्हें किसी भी तरह शिक्षित करना होगा। केंद्र सरकार ने 2006 में वनाधिकारी क़ानून बनाया है, लेकिन अभी तक यह अधिकार पूर्ण रूप से नहीं मिला, सरकार से आग्रह करके आदिवासियों को पट्टा देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी जी से हमने कहा कि सोनांचल के हर आदिवासी का घर पक्का हो और उन्हें बिजली मिले।
    आदिवासी समागम और करमा पूजन समारोह को आयोजन कर रहे शंकर गोड़ व चन्द्र देव चेरो के आमंत्रण पर पहुंचे सोनाँचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने उद्घाटन भाषण में बोलते हुए कहा कि सोनांचल में आज सोनांचल का आदिवासी दर्दनाक व्यथा के दौर से गुजर रहा है, सरकार ने उनके हक अधिकारों को न देकर उनकी दुर्दशा की जिम्मेदार बन बैठी है। सोनाँचल के आदिवासियों की पुश्तैनी जल, जंगल, जमीन से वनविभाग उजाड़ने पर आमादा है। एक भी आदिवासी युवक को सोनांचल की निजी कंपनियों ने नौकरी नहीं दिया, आज उनके पास अपनी जल, जंगल, जमीन के अलावा कोई भी रोजगार नहीं है। सोनाँचल के आदिवासियों की संस्कृति, पहचान और अस्मिता मिटाने पर बाहरी शोषणवादी ताकतें आमादा हैं जिन पर सरकार की कोई लगाम नहीं लगाई जा रही है। सोनाँचल में चरम सीमा पर उत्पादित खनिज संपदा का बेखौफ दोहन किया जा रहा है शिकायतें सुनने वाला कोई भी नहीं है। भ्रष्टाचार अपने चरम पर है नीचे से ऊपरी स्तर तक काम कराने के लिए सुविधा शुल्क दिए बिना कोई भी काम नहीं हो रहा है। आदिवासी गांवों में जहां जहां सर्वे कराने के लिए अनुरोध किया गया वो आज तक शुरू नहीं किया गया।
    रोशन लाल यादव ने सोनाँचल के आदिवासी नौजवानों का आह्वान किया कि बिना संगठित हुए ऐसे ही बाहरी लोग आपका हक अधिकार छिनता जाएगा, लामबंद होकर अपने हक अधिकारों के लिए सड़क पर हर हाल में उतरना पड़ेगा।
    सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा जो आदिवासी 25 साल से अपने जल,जंगल, जमीन पर काबिज है उसे कोई नहीं हटा पाएगा। आदिवासियों को शिक्षित होना पड़ेगा, आदिवासी जब आपस में मिलकर रहेगा तो फूट डालो कि राज नीति ख़त्म हो जाएगी।
    पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि आदिवासियों एक जुट हो जाओ, क्योंकि भारत के संविधान को बचाना है। कहा कि जब मैं विधायक था तब किसी अधिकारी कर्मचारी की हिम्मत नहीं थी कि उत्पीड़न कर सके। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा लोग आज परेशान हैं।
    कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। उक्त मौके पर अमरेश चंद्र यादव, मुकेश यादव, विजय शंकर जायसवाल, अजय सिंह चेरो पंकज चेरो, त्रिपुरारी आदि मौजूद रहे।
Previous Post

दुद्धी में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन।

Next Post

रफ्तार की वजह से चार गाड़िया आपस में टकराई।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
रफ्तार की वजह से चार गाड़िया आपस में टकराई।

रफ्तार की वजह से चार गाड़िया आपस में टकराई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio