शक्ति पाल

Sonbhadra breaking:लोढ़ी टोला प्लाजा के खनिज चेकिंग के दौरान ट्रकों के शीशे पर पत्थर फेंकने के मामले में सदर कोतवाल गोपाल गुप्ता लाइन हाजिर, अन्य पुलिस कर्मी की जांच
सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोला प्लाजा के पास खनिज चेकिंग बैरियर पर भागते वाहनों को रोकने के लिए पत्थरबाज बन बैठी पुलिसकर्मी अब कार्यवाही के जद में आने लगे है। इस संज्ञान के मामले में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज को लाइन हाजिर कर दिया और संबंधित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही किया है।
आरोप है कि चालकों ने मौके पर मौजूद खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला को कुचलने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद वर्दीधारियों ने वाहनों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इस घटना से जुड़े 20 और 30 सेकेंड के दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें पहले रोकिए, रोकिए, इनको पत्थर मारे जाने के बाद भी तीन वाहन तेजी से निकलते दिख रहे हैं। शनिवार को जब यह वीडियो लोगों के सामने आए तो तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और सोशल मीडिया पर सोनभद्र पुलिस की लोगों ने जमकर खिंचाई किया की आखिर पुलिस को ऐसी क्या जरूरत पड़ गई जो पत्थर चलाना पड़ा सोनभद्र पुलिस ने ट्वीट के जरिये अवगत कराय कि इस मामले में खनिज पर्यवेक्षक के चेकिंग की जा रही थी। खनिज पर्यवेक्षक द्वारा ट्रकों की चेकिंग करने हेतु रोकने का प्रयास किया जिस पर ट्रक चालकों द्वारा गाड़ियां न रोकते हुए गाड़ियों को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खनिज पर्यवेक्षक को जान से मारने की नीयत से उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास की गयी तथा मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रकों को रोकने पर ट्रक चालकों ने उल्टी लेन में गाड़ियों को भागने लगे। जिस पर पुलिस कर्मियों ने ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। ट्रकों द्वारा जान से मारने की नियत के संबंध में उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।










