रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र)स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजपुर पुनर्वास प्रथम के स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात एक गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोई कर्मी नही मिला इलाज के अभाव में प्रसव से तड़प रही महिला को खुले आसमान के नीचे सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा । जानकारी के अनुसार बीजपुर पुर्नवास निवासी प्रसव पीड़ा मंजू देवी को गुरुवार की रात्रि प्रसव पीड़ा शुरू हो गई जिसपर उनके परिजन उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल पहुंचे थे वहां ताला बंद मिलने पर जिम्मेदारों को फोन किया गया घंटो इंतजार और कई बार फोन करने के बाद भी न तो डॉक्टर आए और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। परिजनों को मजबूरी में सड़क किनारे ही महिला को लेटाना पड़ा। मंजू देवी ने खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया।
बच्चे के जन्म के बाद एएनएम (नर्स मिडवाइफ) मौके पर पहुंची। उसने स्वास्थ्य केंद्र का गेट खोला और महिला को भर्ती किया। पीड़िता के पति सुजीत कुमार ने बताया की उनकी पत्नी की जांच इसी केंद्र में चल रही थी।
उन्होंने आगे बताया कि मेरी पत्नी घंटो प्रसव पीड़ा से तड़पती रही उसको देखने कोई नही आया अंततः खुले आसमान के नीचे सड़क पर ही प्रसव कराना पड़ा । इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता को उजागर कर दिया है।










