अभिषेक शर्मा डाला

: सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र स्थित डाला नगर पंचायत वार्ड 9 में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
नाले के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल है।
डाला नई बस्ती निवासी संजय गोंड पुत्र रामविलास (35 वर्ष) के रूप में शव की पहचान हुई हैं।
स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना ,मौके पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।










